शनिवार रात झांसी कानपुर हाईवे पर दिगारा के पास एक कारोबारी की गाड़ी पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी जिसमें वह बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।
थाना बड़ागाँव के दिगारा निवासी जितेंद्र कुमार दुबे कारोबारी हैं। वह मेडिकल कॉलेज के पास बने शिवलोक हॉस्पिटल में पाटनर भी हैं। शनिवार रात वह कार में सवार होकर हॉस्पिटल से घर लौट रहे थे। दिगारा के पास पहुंचते ही कुछ लोगों ने गाड़ी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पथराव करना शुरू कर दिया।
इसमें गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और पीछे का कांच टूट गया। वह जान बचाकर कार से उतर कर सड़क पर भागे। मोबाइल मोबाइल से बड़ागांव पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही एसएससी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पीड़ित से घटना की जानकारी ली। देर रात पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।