पुलिस पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि किशोरी बार-बार तरुण को फोन करके कह रही थी कि बहुत बुरा हो गया है। हम लोग पकड़े गए तो क्या होगा। वह तरुण से यह भी कह रही थी कि उसके घर के आसपास मत आना। इन लोगों ने हत्या को लूट के दौरान हुई वारदात दर्शाने के भी प्रयास किए। मुमताज के गले में जो सोने की चेन थी वह भी उतार ली थी ताकि पुलिस को लगे कि लूट हुई है।
भागने का भी बनाया था प्लान
हत्या के बाद किशोरी व उसके प्रेमी ने घर से भागने का प्रयास भी किया। लेकिन दोनों को लगा कि यदि भागे तो पोल खुल जाएगी और पुलिस दोनों को पकड़ लेगी। इस डर के चलते दोनों ने भागने की प्लानिंग कैंसिल कर दी थी। इस प्रकरण में मोहल्ले के एक युवक का भी हाथ बताया गया है, लेकिन अब तक उसका नाम सामने नहीं आ सका है।