फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बेटी को करंट से बचाने में मां की मौत, हादसे में मासूम भी झुलसी, ककरबई कस्बा की घटना

Thu, 09 Jul 2026 11:05 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बेटी को करंट से बचाने में मां की दर्दनाक मौत हो गई। पांच वर्षीय बेटी भी करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई है। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
करंट से बेटी को बचाने में मां की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ककरबई। बेटी को करंट से बचाने के प्रयास में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे में उसकी पांच वर्षीय बेटी भी झुलस गई। घटना के बाद कस्बे में शोक की लहर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी 28 वर्षीय प्रिंशू पत्नी नीरज पांडेय अपने घर में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी पांच वर्षीय बेटी रिद्धि को करंट से बचाने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान वह तार में कट होने के कारण स्वयं करंट की चपेट में आ गईं। बाथरूम के पास हुए हादसे में उनकी बेटी भी झुलस गई और उसके पैर में करंट से घाव हो गया।

परिजन दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद प्रिंशू को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर ककरबई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया गया है। घायल बच्ची का उपचार कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट लगने पर क्या करें, क्या न करें
करंट लगने पर सबसे पहले बिजली की मुख्य सप्लाई बंद करें।
बिजली बंद किए बिना पीड़ित को सीधे हाथ न लगाएं।
लकड़ी, प्लास्टिक या सूखी रस्सी जैसी गैर-चालक वस्तु से पीड़ित को बिजली स्रोत से अलग करें।
तुरंत 108 एंबुलेंस या नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं।
सांस या धड़कन बंद होने पर प्रशिक्षित व्यक्ति ही सीपीआर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें