फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नाबालिग को घर ले जाकर किया दुष्कर्म, मां की शिकायत पर आरोपी को तलाशने में जुटी पुलिस

Mon, 10 Aug 2026 03:09 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबीना थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ युवक के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना का पता चलने के बाद पीड़िता की मां उसे लेकर बबीना थाना पहुंची। उसकी तहरीर पर बबीना पुलिस ने रविंद्र वंशकार नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को किसी काम से घर से बाहर गई थी। घर पर उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी। उसी दौरान आरोपी उसके घर पहुंचा। बेटी को अकेला देखकर उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर आने के बाद बेटी सहमी हुई थी। दूसरे दिन उससे पूछने पर उसने घटना के बारे में बताया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।

थानाध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें