फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: वृंदावन गए डॉक्टर के सूने घर को चोरों ने खंगाला, 70 हजार नकदी समेत सामान चोरी, सीसीटीवी में हुए कैद

Mon, 10 Aug 2026 03:08 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

डॉ. प्रभाकर परिवार के साथ मथुरा-वृंदावन गए थे। इसी दौरान घर सूना पाकर नकाबपोश चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी मेडिकल कॉलेज में तैनात बायोकेमिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर के सूने घर को नकाबपोश चोरों ने निशाना बना लिया। बदमाश ताले तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और करीब 70 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। वारदात के समय डॉक्टर परिवार के साथ वृंदावन गए हुए थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डॉ. प्रभाकर परिवार के साथ मथुरा-वृंदावन गए थे। इसी दौरान घर सूना पाकर सोमवार सुबह तड़के करीब तीन बजे नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। चोरों ने पहले घर के ताले तोड़े और इसके बाद अंदर रखे सामान को खंगाला। बदमाश घर से करीब 70 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में चार नकापोश दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें