फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: खान अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार, पिछली बार दो माह...तो इस बार चार माह ही टिक सके आरपी सिंह

Tue, 28 Oct 2025 12:24 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

खान अधिकारी का कहना है कि अवैध खनन की रोकथाम पर पूरा जोर रहेगा। खनिज कार्याें की निगरानी के साथ कार्यालय आने वाले हर व्यक्ति का काम बिना किसी देरी के किया जाएगा।
विज्ञापन
खनिज विभाग, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने वरिष्ठ खान अधिकारी आरपी सिंह को गाजियाबाद स्थानांतरित कर दिया है। उनके स्थान पर सोनभद्र में रहे शैलेंद्र सिंह को तैनाती दी गई है। सोमवार को शैलेंद्र सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन की रोकथाम पर पूरा जोर रहेगा। खनिज कार्याें की निगरानी के साथ कार्यालय आने वाले हर व्यक्ति का काम बिना किसी देरी के किया जाएगा।
विज्ञापन


झांसी से स्थानांतरित हुए आरपी सिंह इससे पहले झांसी में वर्ष 2023 में तैनात रहे थे। दो माह में ही शासन ने उनको स्थानांतरित कर दिया था। शासन ने उन्हें झांसी की कमान 2025 में फिर सौंपी। जून में कार्यभार ग्रहण किया था। चार माह बाद शासन ने उन्हें स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें