फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी मेडिकल कॉलेज: सर्दी का सीजन शुरू होते ही त्वचा में बढ़ा रूखापन, खुजली से भी कई मरीज परेशान

Mon, 10 Nov 2025 06:50 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

ठंड का सीजन शुरू होते ही त्वचा में रूखापन बढ़ गया है। खासकर बुजुर्ग और संवदेनशील त्वचा वाले लोगों को ये समस्या ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
खुजली - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड का सीजन शुरू होते ही त्वचा में रूखापन बढ़ गया है। खासकर बुजुर्ग और संवदेनशील त्वचा वाले लोगों को ये समस्या ज्यादा हो रही है। कई मरीज खुजली से भी परेशान हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञों के पास ओपीडी में आठ फीसदी मरीज इसी समस्या के दिखाने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन


ठंडी और शुष्क हवाएं त्वचा की प्राकृतिक नमी को छीन लेती हैं। इसके अलावा गर्म पानी से नहाना और कठोर साबुन का इस्तेमाल करने से भी त्वचा में रूखापन बढ़ जाता है। इन दिनों मैदानी इलाकों से ठंडी हवा आनी शुरू हो गई है और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। सुबह तड़के और रात में ओस भी गिरनी शुरू हो गई है।

मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज श्रीवास्तव का कहना है कि ओपीडी में खासकर बुजुर्ग पैरों में रूखापन और दरारें पड़ने की समस्या लेकर आ रहे हैं। खुजली आने से त्वचा में लालिमा भी आ जा रही है। जिन बच्चों की त्वचा संवेदनशील है, उनकी भी त्वचा में रूखापन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नहाते समय गर्म के बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। त्वचा में नमी बनी रहे, इसका भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
बहुत गर्म पानी से न नहाएं।
पहले सूती और उसके ऊपर ऊनी कपड़े पहनें
नहाने के बाद नारियल तेल या मॉइस्चराइजर लगाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें