झांसी के मड़ावरा इलाके में पारिवारिक विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। टौरिया मोहल्ला निवासी राजेश कुचबंदिया की बुधवार देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गई।
बताया गया कि मकान को लेकर राजेश और उसके बड़े भाई वीर बहादुर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और वारदात के बाद से ही मृतक राजेश की भाभी फरार है, इसलिए शक का कांटा उसी पर टिका हुआ है।
गुरुवार सुबह परिवार वालों को घर के बाहर राजेश का शव मिलने के बाद मामले का पता चला, इसलिए अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है।