फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सर्वार्थ सिद्धि योग में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, भोलेनाथ की महिमा के गूंजेंगे जयकारे

Sat, 07 Feb 2026 11:32 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। ज्योतिषविद के अनुसार पर्व पर सर्वार्थ सिद्धि योग, उत्तराषाढ़ा एवं श्रवण नक्षत्र रहेगा।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि 2026 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह का पर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी रविवार को श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया जाएगा। शिव मंदिरों में महादेव का अभिषेक, शृंगार एवं महाआरती होगी। धार्मिक अनुष्ठान होंगे। श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम से भगवान भोलेनाथ की बरातें निकाली जाएंगी। पर्व पर सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।
विज्ञापन



सनातन धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। श्रद्धालु व्रत रखकर विधि विधान से भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा आराधना करते हैं। महादेव का जलाभिषेक एवं दर्शन करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त से श्रद्धालु शिव मंदिरों में उमड़ने लगते हैं। रात्रि में चार पहर की पूजा अनुष्ठान में भक्ति भाव से शामिल होते हैं। शिव मंदिरों से भव्य बरातें गाजे-बाजे के साथ निकलती हैं। महादेव का दूल्हा स्वरूप में मोहक शृंगार किया जाता है। मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। ज्योतिषविद रजनी दीक्षित के अनुसार पर्व पर सर्वार्थ सिद्धि योग, उत्तराषाढ़ा एवं श्रवण नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा मकर राशि में होगा। पर्व पर भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में सदैव खुशहाली रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें