फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: क्रिकेट खेलते समय आई मौत, अचानक जमीन पर गिरे 25 वर्षीय एलआईसी कर्मी ने ताेड़ा दम, हार्ट अटैक की आशंका

Wed, 05 Nov 2025 11:31 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

क्रिकेट खेलने के दौरान युवक अचानक जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। पोस्ट मॉर्टम के लिए शव को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक रविंद्र, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट खेलने के दौरान एलआईसी कर्मचारी की मौत हो गई है। हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


थाना सीपरी बाजार इलाके के नालगंज निवासी 25 वर्षीय रविंद्र अपने साथियों के साथ जीआईसी के मैदान में सुबह करीब 8 बजे क्रिकेट खेल रहा था। साथी खिलाड़ी अभिषेक ने बताया कि जीआईसी ग्राउंड में मैच चल रहा था। बॉलिंग करने के दौरान रविंद्र की अचानक तबीयत बिगड़ी। वह गेंद फेंक कर वहीं लेट गया। मौके पर पहुंचे साथी खिलाड़ियों ने कुछ राहत देने का प्रयास किया मगर रहता नहीं मिली। कुछ ही देर में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं, पिता स्वामी प्रसाद ने बताया कि रविंद्र राज सुबह अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी 7:00 बजे जाग गया।  उन्होंने जल्दी जागने की वजह पूछी तो रविंद्र मुस्करा गया। पिता से बोल चाय पीनी है। पिता के साथ चाय पीने के बाद वह घर से मुस्कुराते हुए निकल और कुछ ही देर में उसके मौत की खबर आ गई। आनन-फानन में वहां मौजूद साथी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनाें का रो-रो कर बुरा हाल है। रविंद्र तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। वह एलआईसी में काम करता था।
विज्ञापन



हादसे को लेकर जानकारी देता साथी...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें