फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कृतिका की नाजुक हालत, भोपाल लेकर पहुंचे परिजन, गोली का एक हिस्सा रीढ़ की हड्डी में फंसा

Tue, 11 Nov 2025 09:07 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

रविवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक के पास ललितपुर के तालाबपुरा मोहल्ला निवासी मनीष ने उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद मनीष ने खुद को भी गोली मार ली थी।
विज्ञापन
छात्रा कृतिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृतिका की नाजुक हालत को देखते हुए उसे भोपाल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन सोमवार को भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। उसके परिजनों का कहना है कि उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन


रविवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक के पास ललितपुर के तालाबपुरा मोहल्ला निवासी मनीष ने उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद मनीष ने खुद को भी गोली मार ली थी। मनीष की मौत हो गई जबकि कृतिका के सीने के दाएं हिस्से को चीरते हुए गोली पीठ के रास्ते बाहर निकल गई। गोली का एक हिस्सा रीढ़ की हड्डी में फंस गया।

मेडिकल अस्पताल में उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। हालत में सुधार न होने पर उसे देर-रात ही परिजन भोपाल लेकर चले गए थे। उधर, सोमवार को परिजनों की मौजूदगी में मनीष के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान परिजनों ने मनीष के किसी लड़की से प्रेम संबंध होने की बात सिरे से नकार दी। उनका कहना था कि उनको कभी इस बारे में पता ही नहीं चला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मनीष का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें