फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: रात के अंधेरे में बिना हेड लाइट के तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा...मौत, इकलौता बेटा था

Tue, 11 Nov 2025 08:52 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

भागचंद की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वह परिवार का इकलौता बेटा था। पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में नौ साल का बेटा प्रिंस है।
विज्ञापन
दुर्घटना।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार आधी रात अंधेरे में बिना हेड लाइट के तेज रफ्तार दौड़ रहे ट्रैक्टर ने सकरार के तेजपुरा गांव निवासी भागचंद (32) पुत्र जमुना प्रसाद को रौंद डाला। हादसे में भागचंद को काफी चोट आ गई। गंभीर रूप से घायल भागचंद को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन



भागचंद तेजपुरा गांव का रहने वाला था। परिजनों का कहना है कि वह खेत की रखवाली करता था। आधी रात को घर लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में पीछे से आ रहा ट्रैक्टर उसे रौंदते हुए भाग निकला। लोगों का कहना था कि ट्रैक्टर में कोई हेडलाइट नहीं थी। इस वजह से चालक को भागचंद नजर नहीं आया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। कुछ घंटे उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। भागचंद परिवार का इकलौता बेटा था। पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में नौ साल का बेटा प्रिंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें