गौशाला के बाद भी छुट्टा पशुओं से परेशानी
- फोटो : संवाद
ग्राम पंचायत कगर में गोशाला बनी हुई है। इसके बावजूद, ग्रामीणों को छुट्टा पशुओं से निजात नहीं मिल पाई है। गांव की गलियों से लेकर खेतों की पगडंडियों तक छुट्टा पशुओं की आवाजाही बनी रहती है। अपनी फसलों को पशुओं से बचाना किसानों के लिए चुनौती बना रहता है। गांव में लोगों के घरों में नल तो लगे हुए हैं, लेकिन उनसे नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होती है। नलों में पानी न आने की स्थिति में ग्रामीणों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है।
सड़कों की दशा दयनीय
इसके अलावा गांव की सड़कों की दशा भी खराब है, जिसे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी बनी रहती है। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से बारिश में सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। नियमित साफ-सफाई न होने की वजह से गांव में जहां-तहां गंदगी के ढेर नजर आते हैं। नालियां भी गंदगी से बजबजा रही हैं। गांव में बिजली भी आवाजाही लगातार बनी रहती है। साथ ही पुलिस गश्त की भी यहां कमी है।
खाद के लिए बनाए गड्ढे में उगे झाड़-झंखाड़
- फोटो : संवाद
इनका यह है कहना
गांव में विकास के काफी कार्य कराए गए हैं। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वर्तमान में जो समस्याएं हैं, उनका भी जल्द निराकरण किया जाएगा।-
छत्रपाल सिंह, प्रधान
ग्राम पंचायत कगर में विकास के कई कार्य कराए गए हैं। पात्र ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जा रहा है। कई और कार्य प्रस्तावित भी हैं।
- जाफर खान, सचिव
गांव में गंदगी एक बड़ी समस्या है। ज्यादातर नालियां गंदगी से बजबजा रहीं हैं। इसके अलावा जहां-तहां गंदगी के ढेर भी नजर आते हैं। यह स्थिति तब है जब ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी की तैनाती है।-
मंगल सिंह परिहार
गांव में लोगों के घरों में नल तो लगे हुए हैं, परंतु पानी की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं होती है, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। पानी की नियमित आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
-विजय तिवारी
गांव में छुट्टा पशु यहां-वहां विचरण करते रहते हैं। खेतों तक पहुंच जाते हैं। इससे किसानों को खासा परेशान होना पड़ता है। छुट्टा पशुओं के नियंत्रण के प्रभावी उपाय किए जाएं।
- रमेश अहिरवार
ग्राम पंचायत का वीडियो...