फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iskon Temple in Jhansi: पहले था रानी मुखर्जी का पुश्तैनी घर, अब है यहां इस्कॉन मंदिर

Wed, 21 Aug 2024 10:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी का झांसी से गहरा नाता है। यहां पर उनका पुश्तैनी घर था जो अब इस्कॉन मंदिर के नाम से जाता है। रानी के पिता फिल्म निर्माता-निर्देशक झांसी के ही रहने वाले थे।
विज्ञापन
रानी मुखर्जी के पुश्तैनी घर में बना है झांसी का इस्कॉन मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी का इस्कॉन मंदिर फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी के पुश्तैनी घर में बना हुआ है। रानी मुखर्जी के पिता फिल्म निर्माता-निर्देशक राम मुखर्जी झांसी के ही रहने वाले थे। यहां वह सैंयर गेट अंदर फूटा चौपड़ा मोहल्ले में रहते थे।

विज्ञापन


लेकिन, बाद के दिनों में वह मुंबई में जाकर बस गए थे। मुंबई में रहते हुए राम मुखर्जी इस्कॉन के संस्थापक शील प्रभुपाद के संपर्क में आ गए थे। उनसे प्रभावित होकर उन्होंने साल 2002 में अपना झांसी में 20 हजार वर्गफीट में बना घर इस्कॉन को दान में दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें अब भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बना हुआ है। मंदिर परिसर में मुखर्जी परिवार की कुलदेवी का मंदिर भी स्थित है। साल 2015 में रानी मुखर्जी कुलदेवी की पूजा-अर्चना करने यहां आईं थीं। जबकि, बचपन में यहां उनका लगातार आना-जाना बना रहता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें