फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: जैन मंदिर से भगवान महावीर एवं सिद्ध भगवान की मूर्तियां चोरी

Fri, 16 Aug 2024 12:14 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

करगुआं स्थित प्राचीन मंदिर श्री1008 दिगंबर जैन करुणा स्थली से बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने भगवान महावीर एवं सिद्ध भगवान की मूर्तियां चोरी कर ले गए। दोनों मूर्तियां काफी प्राचीन बताई जा रही हैं। भगवान के ऊपर लगे छत्र, चंवर, सिंहासन समेत अन्य वस्तुएं भी गायब हैं। चोरी की घटना से जैन समाज के लोगों में आक्रोश है। वहीं, मंदिर पदाधिकारियों की तहरीर पर नवाबाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर तीन के सामने स्थित जैन करुणा स्थली के मंत्री राजकुमार जैन के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे बदमाश मंदिर के अंदर शटर काटकर घुस आए। मंदिर के भीतरी कक्ष में भगवान महावीर स्वामी, सिद्ध भगवान की मूर्तियां थीं।

बदमाशों ने मूर्तियों समेत सिंहासन भामंडल, छत्र एवं चंवर गायब कर दिए। सुबह पूजन के लिए जब पुजारी पहुंचे तब घटना का पता चला। मंदिर के अन्य पदाधिकारी भी पहुंच गए। पदाधिकारियों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें