फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बहनें सर्वार्थ सिद्धि योग में बांध सकेंगी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन 19 अगस्त को उत्साह से मनाया जाएगा। सर्वार्थ सिद्धि योग में बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी।
सनातन धर्म में रक्षाबंधन पर्व का विशेष महत्व है। बहनें अपने भाइयों के सुखद जीवन की कामना करते हुए उनके हाथ की कलाई पर राखी बांधती हैं। भाई भी बहन की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए रक्षा का वचन देते हैं। धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी ने बताया कि सोमवार को पूर्णिमा पर श्रवण नक्षत्र सुबह नौ बजे तक रहेगा। इसके पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। उदया तिथि में श्रवण नक्षत्र होने से रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। उनके अनुसार पर्व पर भद्रा दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। भद्राकाल में राखी बांधना शुभ नहीं होता है। इसके पश्चात राखी बांधना शुभ रहेगा। वहीं, सावन का अंतिम सोमवार होने से मंदिरों व आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान भी पूर्ण होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें