फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान 

Sat, 12 Feb 2022 02:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के करारी इलाका निवासी मनीष कुशवाहा (45) पुत्र मुलायम ने पत्नी से विवाद के बाद घर में फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक मनीष का बड़ा बेटा आर्यन शुक्रवार काफी देर से घर लौटा था। 

विज्ञापन


इस बात पर मनीष ने आर्यन को फटकारा और उसकी पिटाई कर दी। इसको लेकर मनीष का पत्नी से विवाद हो गया। दोनों के बीच काफी देर तक झगड़ा होता रहा। गुस्से में आकर आर्यन घर से बाहर चला गया। मनीष की पत्नी उसे ढूंढने निकल गई। 

इसी दौरान मनीष ने घर के अंदर फांसी लगा ली। पत्नी वापस लौटी तब मनीष फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर उसकी पत्नी की चीख निकल गई। पड़ोस के लोग भी आ गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें