फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ई-वाहन दुकान में भीषण आग, कई स्कूटी सहित सैकड़ों बैटरियां स्वाहा, दमकल विभाग ने 5 घंटे में पाया काबू

Tue, 09 Sep 2025 09:29 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

आगजनी से दुकान में रखी करीब 36 ई-स्कूटी, 100 साइकिल, 600 लीथियम बैटरियां जलकर खाक हो गई है।
विज्ञापन
ई-वाहन की दुकान में आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरसरांय कस्बे में सोमवार देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखी स्कूटी, साइकिल, बैटरी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग रात में करीब 12 बजे लगी थी, दमकल विभाग ने मुश्किल से सुबह 5 बजे आग काबू पाया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

दुकान में रखी स्कूटी सहित रखा सामान खाक - फोटो : संवाद
दुकान में रखी करीब 36 ई-स्कूटी, 100 साइकिल, 600 लीथियम बैटरियां जलकर खाक हो गई है। करीब एक करोड़ का नुकसान होना बताया गया है।

दुकान मालिक रिंकू जैन ने बताया कि रात में दुकान बंद कर घर जाकर सो गया था। करीब 12 बजे फोन पर सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। जब मौके पर पहुंचा तो देखा पूरी दुकान आग की चपेट में थी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक अनुमान शॉर्ट सर्किट का लगाया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

देखें वीडियो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें