फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नगर निगम में महिलाओं के लिए खुली हेल्पडेस्क, दर्ज करा सकती हैं शिकायत

Sun, 28 Sep 2025 11:51 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मिशन शक्ति 5.0 के तहत नारी सुरक्षा को बढ़ावा देने के नगर निगम कार्यालय में खिड़की नंबर एक पर हेल्पडेस्क स्थापित की गई है।
विज्ञापन
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिशन शक्ति 5.0 के तहत नारी सुरक्षा को बढ़ावा देने के नगर निगम कार्यालय में खिड़की नंबर एक पर हेल्पडेस्क स्थापित की गई है। जहां महिलाएं अपनी सुरक्षा और सम्मान के साथ नगर निगम से संबंधित समस्या या शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन


मिशन शक्ति के तहत 1090 और 112 हेल्पलाइन नंबर हैं। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने बताया कि टोल फ्री नंबर का प्रचार-प्रसार स्मार्ट सिटी की ओर से स्थापित डिजिटल स्क्रीन से कराई जा रही है। एनजीओ के जरिये भी विभिन्न मार्केट और कन्या महाविद्यालय में प्रचार-प्रचार किया जा रहा है। महिलाओं के लिए शहर के मुख्य चौराहों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पिंक टॉयलेट की स्थापना की गई है, जो निशुल्क है। केयरटेकर के रूप में महिला ही वहां तैनात की गई है।

नगर निगम के सभी वाहनों पर इन टोल फ्री नंबरों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मिशन शक्ति 5.0 के तहत शहर में स्थापित एमआरएफ प्लांट का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं। मिशन शक्ति का उद्देश्य नारी सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना, महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इन नंबरों पर महिलाएं अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकती हैं और सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें