फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: हाथ के हुनर ने दिखाया रास्ता, ऑनलाइन बेच रहीं उपहार

Sat, 23 Aug 2025 07:25 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स करने के बाद उन्होंने कुछ समय गुरुग्राम में नौकरी की, लेकिन उनका मन नौकरी में नहीं लगा।
विज्ञापन
इशिता साहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन में जब सब काम-धंधे ठप पड़े थे, ऐसे में इशिता साहू के हाथ का हुनर काम आया। उन्होंने गिफ्ट्स आयटम बनाकर बेचना शुरू किया। अब करीब दो साल से वह शादी-विवाह से लेकर जन्मदिन और सगाई आदि के लिए भी आकर्षक गिफ्ट तैयार करती हैं। उनकी योजना अपने स्टार्टअप को बड़े पैमाने पर ले जाने की है। 
विज्ञापन


नगरा, झांसी की रहने वाली इशिता बताती हैं कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स करने के बाद उन्होंने कुछ समय गुरुग्राम में नौकरी की, लेकिन उनका मन नौकरी में नहीं लगा। बचपन से ही क्राफ्ट में उनकी रुचि थी। कोरोना काल के वक्त जब लॉकडाउन हुआ तो उन्होंने घर में शौकिया इशिता साहू तौर पर गिफ्ट आयटम तैयार किए। उन्हें विचार आया कि क्यों न इन्हें मार्केट में बेचा जाए। जब लोगों को उनके हाथ से तैयार उपहार पसंद आने लगे तो ऑर्डर आना भी शुरू हो गए। अब क्राफ्टी शाइन के नाम से ऑनलाइन उपहार बनाकर विक्रय करती हैं। उनके काम में मां और बहन भी हाथ बंटाती हैं।

इशिता बताती हैं कि जब ज्यादा काम मिल जांता है तो वह कुछ लड़कियों से, काम कराती हैं। डिजाइन बनाने से लेकर इसे तैयार करने का काम वह खुद ही करती हैं। इशिता का मानना है कि जब आपके हाथ में हुनर है तो कहीं नौकरी करने की जगह उसका इस्तेमाल करना आना चाहिए। वह गिफ्ट गैलरी खोलकर अपने व्यवसाय में अन्य लड़कियों को भी रोजगार देने के प्रयास में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें