फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा विवाह: महिला दलाल ने नाबालिग लड़की संग कराया रिश्ता, पोल खुली तो लौटी बरात, लड़की की मां ने कही यह बात

Thu, 23 Nov 2023 01:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

शिकायत पर पुलिस पहुंच गई और शादी रुकवा दी। जब बाल विवाह रोधी उड़नदस्ते की टीम ने किशोरी के परिजनों से जन्म से जुड़े दस्तावेज मांगे तो आनाकानी करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक नाबालिग दुल्हन को ब्याहने के लिए के लिए झांसी का दूल्हा बारात लेकर इंदौर पहुंच गया। अभी शादी की रस्में शुरू ही हुईं थीं कि सामाजिक कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। जब हल्ला मचा तो शादी रुकवा दी गई। जब बाल विवाह रोधी उड़नदस्ते की टीम ने किशोरी के परिजनों से जन्म से जुड़े दस्तावेज मांगे तो आनाकानी करने लगे। लेकिन बाद में जो दस्तावेज दिए गए उसमें किशोरी की उम्र 17 साल निकली।

विज्ञापन

गुजरात से इंदौर ले आई थी मां
किशोरी की मां का विवाह गुजरात में हुआ था, लेकिन वह अपने पति से अलग रह रही थी। वह अपनी नाबालिग बेटी का विवाह करना चाहती थी, ताकि आर्थिक बोझ उस पर न पड़े। देवउठनी एकादशी पर साथ फेरे लेने के लिए दूल्हा बरात सहित झांसी से इंदौर आ गया था।

लौट आई बरात
झांसी निवासी दूल्हे ने बताया कि उसकी मां अक्सर बीमार रहती है। उसकी सेवा के लिए वह जल्दी शादी करना चाह रहा था, लेकिन प्रशासन के छापे के बाद बरात लौट गई। उड़नदस्ते को यह भी पता चला कि यह शादी एक महिला दलाल के माध्यम से तय हुई थी और वह भी विवाह में शामिल हुई थी।
विज्ञापन

पड़ोसी ने की थी शिकायत
किशोरी के साथ उसकी मां मारपीट भी करती है। किशोरी खुद शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन दबाव बनाकर उसकी शादी कराई जा रही थी। पड़ोसियों ने प्रशासन को नाबालिग होने के बावजूद किशोरी का विवाह करने की शिकायत की। इसके बाद बाल विवाह रोकने वाला उड़नदस्ता सक्रिय हो गया और शादी रुकवा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें