फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: कंपोजिट विद्यालय में नल के नीचे बनी दीवार गिरने से चपेट में आये बच्चे, पांच घायल

Fri, 07 Nov 2025 10:18 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

खेलकूद के बीच विद्यालय परिसर के अंदर पीने के पानी के लिए नलों के नीचे बनी दीवार पर बच्चे बैठकर खेल देख रहे थे, तभी अचानक छज्जानुमा दीवार भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन
नल के नीचे बनी दीवार जिस पर बच्चे बैठे थे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 12 बजे गुरसराय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम डोंडिया स्थित कंपोजिट विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। खेलकूद के बीच विद्यालय परिसर के अंदर पीने के पानी के लिए नलों के नीचे बनी दीवार पर बच्चे बैठकर खेल देख रहे थे, तभी अचानक छज्जानुमा दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में कई बच्चे आ गए। हादसे में पांच छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों की पहचान पुनीत (14) पुत्र पुरुषोत्तम, कमलेश कुमार (14) पुत्र सूरजभान, क्रश (13) पुत्र स्व. गोविंदास निवासी दुरवई थाना टोडीफतेहपुर व सुमित (12) पुत्र रामपाल, विशाल (13) पुत्र धर्मपाल निवासी करगुवां थाना गुरसराय के रूप में हुई है। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने बच्चों का उपचार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें