शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड के विद्युत पैनल रूम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़क उठी। आग लगने से वहां अफरा-तफरी फैल गई। आनन-फानन में मरीजों को बाहर किया गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने किसी तरह आग पर काबू पाया।