एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव नावेद खान पर भी रिपोर्ट दर्ज
उपनिरीक्षक शत्रुधन सिंह की तहरीर के मुताबिक रोहित रतन ने खुद को बसपा का संभावित प्रत्याशी बताते हुए दीवारों पर वाल राइटिंग कराकर प्रचार-प्रसार किया। उनके ऊपर धारा 144 तोड़ने का भी आरोप है। इसी कोतवाली में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव नावेद खान पर बिना अनुमति के राष्ट्रीय महत्व के तौर पर संरक्षित किले की दीवार पर राजनीतिक नारा लिखने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके अलावा आशीष दनदौतिया पुत्र मनोज, आकाश यादव, दयाराम कुशवाहा के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी शिवहरी मीना का कहना है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।