फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: खाद ने उड़ाई किसानों की नींद, सुबह चार बजे से लाइन में अगे अन्नदाता... खाली हाथ लौटे

Fri, 12 Sep 2025 01:45 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

टहरौली के बमनुआं किसान सेवा साधन सहकारी समिति पर सुबह से किसानों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। अव्यवस्था न फैले इसके लिए प्रशासन ने टोकन की व्यवस्था की थी। 
विज्ञापन
खाद के लिए लाइन में बैठे किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद की किल्लत से किसान परेशान है। आलम यह है कि किसान को सुबह चार बजे से उठकर सहकारी समिति पर जाकर खाद लेने के लिए लाइन लगाना पड़ रहा है। इसके बाद भी उन्हें खाद नसीब नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


टहरौली के बमनुआं किसान सेवा साधन सहकारी समिति पर सुबह से किसानों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। देखते ही देखते भारी संख्या में किसान पहुंच गये। अव्यवस्था न फैले इसके लिए प्रशासन ने टोकन की व्यवस्था की थी। किसानों को लाइन में लगाकर टोकन बांटे गये। बताया गया कि करीब तीन सौ से ज्यादा किसान सहकारी समिति पर पहुंचे थे। जिसमें 160 टोकन ही बांटे गये बाकि किसान निराश होकर लौट गये। 

बुजुर्ग किसान माेहन ने बताया कि वह सुबह चार बजे आ गया था और लाइन में लग गया। वह चार घंटे लाइन में लगा रहा। उसको खाद नहीं मिली। न ही उसका टोकन मिल पाया। उससे मना कर जाने के लिए कह दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



देखें वीडियो...

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें