फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए साढे चार लाख, मोबाइल पर ई-केवाईसी के मैसेज के साथ आई थी

Fri, 12 Sep 2025 12:03 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

राजकुमार ने पुलिस को बताया कि बैंक से जानकारी हुई है कि किसी बाईजान विश्वास नाम के युवक ने आईएमपीएस द्वार दो बार में तीन लाख एवं निफ्ट द्वारा डेढ़ लाख रुपये की निकासी की है।
विज्ञापन
साइबर ठगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केकेपुरी आवास विकास में रहने वाले युवक के मोबाइल पर ई-केवाईसी के लिए मैसेज के साथ एपीके फाइल भी आई। इसे डाउनलोड करते ही युवक के बैंक खाते से चार बार में साढ़े चार लाख रुपये निकल गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना क्षेत्र आवास विकास कालोनी में रहने वाले राजकुमार पुत्र नारायण दास ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसका सदर बाजार स्थित यूनियन बैंक में खाता है। पिछले तीन सितंबर को उसके मोबाइल पर ई-केवाईसी का मैसेज आया था और साथ एपीके फाइल आई थी। राजकुमार ने जैसे फाइल को मोबाइल में डाउनलोड किया, तभी कुछ देर बाद रात 11:20 बजे उसके बैंक खाते से चार बार में रुपये निकल गए। ठगी का एहसास पर सूचना दी। अगले दिन बैंक होते ही राजकुमार ने ट्रोल फ्री नंबर जाकर मामले की शिकायत की।

राजकुमार ने पुलिस को बताया कि बैंक से जानकारी हुई है कि किसी बाईजान विश्वास नाम के युवक ने आईएमपीएस द्वार दो बार में तीन लाख एवं निफ्ट द्वारा डेढ़ लाख रुपये की निकासी की है। राजकुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें