फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नकाबपोश साथियों के साथ पिता ने किया बेटे का किडनैप...फरार, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस तलाश में जुटी

Sat, 20 Sep 2025 09:39 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

वर्षा ने पुलिस को बताया कि दाेपहर 12:30 बजे वह अपने घर के अंदर अपने तीन वर्षीय पुत्र वरुण को दूध पिला रही थी। इसी दौरान पति रमन अपने दो साथियों के साथ बाइक से आया। तीनों अपने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद बाइक से भागता आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता ने अपने 3 वर्षीय बेटे को पत्नी के मायके में से उठाने के लिए अगवा की साजिश रच डाली। अपने दो साथियों के साथ नकाब में पत्नी के घर आ धमका और जबरन बेटे को उठाकर फरार हो गया। पत्नी का शोर-शराबा सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो आरोपियों को दबोच लिया। वहीं, पिता बेटे के साथ भागने में सफल रहा। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी पिता की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


मऊरानीपुर में गोपालगंज मऊरानीपुर निवासी वर्षा जोशी ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि 18 सितंबर की दोपहर 12:30 बजे वह अपने घर के अंदर अपने तीन वर्षीय पुत्र वरुण को दूध पिला रही थी। इसी दौरान करनैल कॉलोनी गोराया जिला जलंधर पंजाब निवासी पति रमन शर्मा अपने दो साथियों के साथ बाइक से आया। तीनों अपने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। घर के अंदर आते ही तीनों गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान बेटे को रमन शर्मा जबरदस्ती उठाकर ले गया। 

महिला ने बताया कि उसकी चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसने अपना नाम चकारा थाना लहचूरा निवासी जितेंद्र बताया। मोहल्ले के लोगों ने पीछा कर दूसरे व्यक्ति चकारी निवासी जितेंद्र शर्मा को बंगरा चौकी के पास से पकड़ लिया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मऊरानीपुर सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्चा पिता के साथ पंजाब में सुरक्षित है। उसके लाने के लिए टीम भेज दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद घटना का वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें