फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के किसान नेता को कांग्रेस किसान मोर्चा की जिम्मेदार

विज्ञापन
किसान नेता शिव नारायण सिंह परिहार।
विज्ञापन
झांसी। किसान नेता शिवनारायण सिंह परिहार को कांग्रेस आलाकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए किसान मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाई बांटकर जश्न भी मनाया।
विज्ञापन

मऊरानीपुर निवासी शिव नारायण सिंह परिहार पिछले दशकों से बुंदेलखंड के किसानों की समस्याएं उठाते रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान गरौठा विधानसभा से किस्मत आजमाने की तैयारी में थे लेकिन, मौका हाथ नहीं लगा हालांकि किसान समस्याओं को लेकर वे लगातार मुखर रहे। उप्र का प्रभार मिलने के बाद से प्रियंका गांधी संगठन को नई धार देने की कोशिश में जुटी हैं। राज बब्बर की जगह प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर अजय कुमार लल्लू की तैनाती के उन्होंने पूरे प्रदेश में जोनल व्यवस्था खत्म करके एक व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपने की रणनीति बनाई। किसान मोर्चा की जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेताओं के भीतर से तलाश शुरू हुई लेकिन, प्रियंका गांधी ने बुंदेलखंड के नेता को तरजीह देने की जरूरत बताई। खोज-पड़ताल आखिरकार शिवनारायण सिंह पर ठहरी और उनके नाम की लॉटरी खुल गई। शनिवार शाम देर शाम उनको फोन से इस जिम्मेदारी की जानकारी दी गई। नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष शिवनारायण के मुताबिक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। उधर, नए मनोनयन की जानकारी मिलते ही शिवनारायण के समर्थकों में हर्ष फैल गया। प्रदेशीय नेताओं समेत स्थानीय कांग्रेसी नेता पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, पूर्व सांसद बृजलाल खबारी समेत अन्य नेताओं ने उनको बधाई दी है। नव नियुक्त अध्यक्ष ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए किसानों के मुद्दों को जोर-शोर से उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें