फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नर्सिंग होम बनवाने के नाम पर चिकित्सक ने हड़पे आठ लाख, छह के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 01 Oct 2025 09:35 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिंगरिया, पत्नी पूजा शर्मा समेत उसके छह परिजनों के खिलाफ नर्सिंग होम खुलवाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये हड़पने के आरोप में नवाबाद थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राधिका ऑचिड निवासी चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिंगरिया, पत्नी पूजा शर्मा समेत उसके छह परिजनों के खिलाफ नर्सिंग होम खुलवाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये हड़पने के आरोप में नवाबाद थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


गुरसराय के पुरैनिया गांव निवासी गौरव सिंह ने पुलिस को बताया कि डॉ.वीरेंद्र के साथ उनके पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना था। दो साल पहले डॉ. वीरेंद्र ने नर्सिंग होम बनवाने की बात कही। इसके लिए उनसे छह लाख रुपये देने को कहा। डॉ. वीरेंद्र की पत्नी पूजा एवं उनके ससुर राजनारायण शर्मा ने उनके घर आकर नर्सिंग होम के लिए पैसा देने की बात कही। उन दोनों ने वादा किया कि नर्सिंग होम बनने से पहले ही पैसा वापस कर देंगे। जरूरत बताते हुए उसके बड़े भाई से भी दो लाख रुपये मांगे थे।

उन्होंने कुल आठ लाख रुपये अपने बैंक के माध्यम से वीरेंद्र को दे दिए। गौरव का आरोप है पैसा वापस मांगने पर वीरेंद्र एवं पूजा उनको जान से मार देने की धमकी देने लगे। निरीक्षक संतोष अवस्थी के मुताबिक, तहरीर के आधार पर डॉ. वीरेंद्र समेत उसकी पत्नी पूजा, ससुर राजनारायण, बबीता सिंगरिया, द्वारिका सिंगरिया, प्रियंका के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें