डीएम ने खाद को लेकर कहा कि उर्वरक की कोई कमी नहीं है, टोकन के आधार पर ग्रामवार खाद वितरित की जाये। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि फीडबैक से पीड़ित संतुष्ट नहीं होता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
तहसील टहरौली में संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी मृदुल चौधरी और एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों की समस्या सुनी। इस दौरान किसानों ने डीएम को हल भेंट कर खाद की समस्या के बारे में अवगत कराया साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन भी साैंपा।
विज्ञापन
डीएम ने सम्पूर्ण समाधान में कहा कि शिकायतों का निस्तारण में फीडबैक के दौरान पीड़ित के असंतुष्ट होने की सूचना मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। डीएम ने खाद को लेकर कहा कि उर्वरक की कोई कमी नहीं है, टोकन के आधार पर ग्रामवार खाद वितरित की जाये। उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिए कि गलत ढंग से भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायें। समाधान दिवस में पहुंची पिपरा निवासी पुक्खन ने बताया कि उसके दबंग ने उसके मकान के सामने बने रास्ते पर कब्जा कर लिया है इस पर डीएम ने एसडीएम और सीओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
किसान नेता सुरेंद्र सिंह ने किसानों के साथ मिलकर डीएम को हल भेंट कर खाद की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्या से संबंधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी दिया है। ज्ञापन ने बताया गया कि अतिवृष्टि के कारण किसानों की खरीफ की फसल पूर्णतः नष्ट हो गयी थी लेकिन किसानो को अभी तक कोई राहत राशि नही मिली किसानों को अति शीघ्र राहत राशि दिलायी जाये। केसीसी का बीमा क्लेम्प दिलवाया जाये। खाद उपलब्ध कराया जाये। पारीछा से गुरसराय नहर में अति शीघ्र पानी छोडा जाये ताकि किसान पलेवा करके गेंहू की फसल समय पर बो सके। अन्ना जानवरों की उचित व्यवस्था की जाये।