फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: दो किलो गांजे के साथ तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Oct 2025 02:48 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

टोड़ी फतेहपुर थाना इलाके में मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दो युवकों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 9.367 किलो गांजा बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
गांजे के साथ पकड़े गये आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोड़ी फतेहपुर थाना इलाके में मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दो युवकों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से लगभग दो लाख रुपये मूल्य का 9.367 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग पर लखेरी बांध के पास चेकिंग कर रही थाना पुलिस की टीम ने दो संदिग्ध युवकों को रोका। तलाशी में उनके पास से प्लास्टिक की दो बोरियों में 9.367 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम हमीरपुर जिले के थाना राठ के फरसौलियाना निवासी वसीम खान और हमीरपुर के थाना जरिया के हटवारा निवासी रमेश कुमार बताए। दोनों आरोपी गांजा तस्करी में संलिप्त पाए गए। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहित यादव, मुख्य आरक्षी दीपेंद्र सिंह, सिपाही वीरेंद्र सिंह और उपेंद्र कुशवाहा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें