फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी मंडल को मिले चार मेमू यान, 28 जुलाई से पटरी पर दौड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। ललितपुर-खजुराहो और महोबा -खजुराहो के लिए नए मेमू यान 28 जुलाई से पटरी पर दौड़ेंगे। इसके लिए 16 यान झांसी रेल मंडल को मिलेंगे। इन आधुनिक कोच में सारी जानकारी डिस्प्ले से उद्घोषणा के साथ मिलेगी। साथ ही ट्रेनों के नंबर में भी बदलाव किया गया है।



अब आईसीएफ के स्थान पर मेमू कोच का इस्तेमाल होगा। एक मेमू ट्रेन में आठ कार यान होंगे। कोच में ट्रेन नंबर के साथ आगामी स्टेशन की उद्घोषणा होगी। ताकि यात्री आराम से अपने गंतव्य वाले स्टेशन पर उतर सकें। इसके अलावा, इसमें आगे और पीछे गार्ड कम मेमू कंट्रोलर भी होगा। इससे ट्रेन को दूसरी दिशा में दौड़ाने के लिए समस्या नहीं होगी। यह सुविधा 28 जुलाई से यात्रियों को प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों के कोच और नंबर में हुआ बदलाव



वर्तमान ट्रेन नंबर 51817, खजुराहो-ललितपुर का नया नंबर 64647

वर्तमान ट्रेन नंबर 51818 ललितपुर-खजुराहो का नया नंबर 64648



वर्तमान ट्रेन नंबर 51821 महोबा-खजुराहो का नया नंबर 64649

वर्तमान ट्रेन नंबर 51822 खजुराहो-महोबा का नया नंबर 64650

मेमू कोच के फायदे



मेमू कोच एक विशेष प्रकार की ट्रेन होती है। इसके प्रत्येक कोच में मोटर लगा होता है। इसलिए इंजन की आवश्यकता नहीं होती है। मेमू कोचों की गति आईसीएफ कोचों की तुलना में थोड़ी अधिक होती है। सुरक्षा विशेषताएं बराबर होती हैं। इनका उपयोग मुख्य रूप से उपनगरीय और छोटी दूरी की यात्राओं के लिए किया जाता है। डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि मेमू कोच अभी कानपुर, बांदा और आगरा रूट पर ही संचालित किए जा रहे हैं। अब ललितपुर, खजुराहो और महोबा रूट पर मेमू संचालित की जाएगी। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य पर समय से पहुंचाने का काम करेगी। एक मेमू में आठ यान होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें