फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: प्रेमी के साथ पत्नी के जाने से दुखी युवक ने जहर निगलकर दी जान, आठ साल पहले हुई थी शादी

Wed, 10 Jun 2026 05:10 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

दंपती की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। उनके दो बेटे हैं। कुछ महीने पहले युवती बच्चों को लेकर मायके गई थी। वहां बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। पत्नी के जाने के बाद से युवक दुखी रहने लगा था और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
 
विज्ञापन
सुसाइड।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने से दुखी युवक ने सोमवार को जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) के बड़ा लिधौरा गांव निवासी जगदीश रायकवार (30) की शादी वर्ष 2018 में मोहनगढ़ निवासी युवती से हुई थी। परिजनों ने बताया कि दंपती के दो बेटे केसू (5) और अभिमन्यु (3) हैं। कुछ महीने पहले जगदीश की पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई थी। वहां बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। यह पता चलने पर जगदीश बदहवास हो गया। वह तुरंत अपनी ससुराल जा पहुंचा लेकिन, ससुरालजनों ने उसकी नहीं सुनी। इसके बाद टीकमगढ़ पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने कुछ समय तक तलाशा लेकिन, उसकी पत्नी को वह भी बरामद नहीं कर सकी।

परिजनों का कहना है कि पत्नी के धोखा देने से जगदीश दुखी रहने लगा। घर में भी किसी से बात नहीं करता था। सोमवार सुबह नाश्ता करने के बाद कमरे में चला गया। दोपहर तक जब वह बाहर नहीं आया, तब परिजन उसके कमरे में पहुंचे। यहां वह अचेत हाल में बिस्तर पर पड़ा था। पास में जहर की खाली शीशी पड़ी थी। परिजन उसे तुरंत लेकर अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने उसके जहर निगलने की पुष्टि की। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक जहर निगलने से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट टीकमगढ़ पुलिस को भेजी जाएगी। आगे की कार्रवाई मध्य प्रदेश पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें