फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसी-खजुराहो हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बरात से लौट रहे युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

Tue, 13 May 2025 03:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

उत्तर प्रदेश के झांसी-खजुराहो हाईवे पर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। चचेरे भाई की शादी से लौट रहे 25 साल के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-खजुराहो हाईवे पर आज सुबह एक 25 वर्षीय युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मोटर साइकिल से  युवक अपने चचेरे भाई की शादी से वापस घर लौट रहा था। झांसी खजुराहो हाईवे पर होटल के पास सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना सुबह 5:30 की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया। पीआरबी के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जो मोटरसाइकिल हीरो डीलक्स यूपी 93 सीबी 0082 से आ रहा था। बरियाबेर से आगे एक होटल के पास एक्सीडेंट हो जाने के कारण युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई है।

सूचना पाकर इंस्पेक्टर मऊरानीपुर विद्यासागर एवं चौकी प्रभारी निखिल कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा छानबीन में मृतक की शिनाख्त राजपाल पुत्र लालाराम अहिरवार उम्र  25 वर्ष निवासी ग्राम उल्दन के रूप में हुई। मौके पर मृतक के पिता लालाराम अहिरवार भी  पहुंच गए।
विज्ञापन


मृतक के पिता लालाराम अहिरवार ने बताया कि मेरे भतीजे की शादी कल रात्रि में ग्राम बम्होरी कला मध्य प्रदेश में थी। जिसमें मेरा पुत्र राजपाल अहिरवार सम्मिलित हुआ था। बाकी सब लोग घर वापस आ गए थे। लेकिन मेरा पुत्र वापस नहीं आया था तो हम लोग भी उसकी तलाश कर रहे थे।

कयास लगाया जा रहा है कि मृतक का एक्सीडेंट एक सियार के टकराकर जाने होना प्रतीत होता है क्योंकि मौके पर ही मृतक सियार का शव भी पड़ा हुआ है। बहरहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें