फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: डिप्टी जेलर की हृदय गति रुक जाने से मौत, सात माह पहले गाजियाबाद जेल से हुआ था ट्रांसफर

Tue, 27 Jan 2026 07:33 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

रात में डिप्टी जेलर सुरेंद्र कुमार अगले दिन गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जुटे हुए थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में दर्द होने लगा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जिला कारागार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर सुरेंद्र कुमार की हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई है। रविवार रात को उन्हें अचानक सीने में दर्द होने लगा। आनन-फानन में उनको मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन



करीब सात माह पहले गाजियाबाद जेल से 56 वर्षीय सुरेंद्र कुमार का स्थानांतरण झांसी जेल में हुआ था। वह अपने परिवार के साथ यहां रह रहे थे। परिजनों के मुताबिक रात में वह अगले दिन गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा था। जिसके बाद उनके मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव लेकर परिजन अपने गांव जिला मुरादाबाद के थाना नागफनी अंतर्गत ग्राम बंगला के लिए रवाना हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें