उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मरीजों से बात करते हुए
- फोटो : संवाद
त्रयोदशी में शामिल हुए
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक आड़ी सड़क स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित महंत वैदेही बल्लभ शरण के पिता की त्रयोदशी में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने दिवंगत को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, क्षेत्रीय प्रचारक अनिल, संगठन मंत्री चंद्रशेखर, राजीव अरजरिया, मुन्ना महराज, अजय चतुर्वेदी, दिनेश नायक, आशीष खरे, अमन गोस्वामी, संजय चतुर्वेदी, जितेंद्र कुशवाहा, नितिन मिश्रा, रामजी सोनी आदि उपस्थित रहे। इसके बाद डिप्टी सीएम मोहल्ला पटकाना में रहने वाले पं. दीपेंद्र अड़जरिया के घर भी गए।
फसल बीमा में गड़बड़ी का उठा मुद्दा
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कमलेश लंबरदार और जिला उपाध्यक्ष कमलेश लिटौरिया की अगुवाई में किसानों ने उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसके जरिये फसल बीमा में हुई गड़बड़ी की विस्तृत जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा केन-बेतवा लिंक परियोजना की विसंगतियों को भी दूर करने की मांग की। इस दौरान डिप्टी सीएम से सीएचसी में ट्रामा सेंटर स्थापित करने, पोस्टमार्टम की स्थानीय स्तर पर व्यवस्था बनाने, अस्पताल में संसाधन बढ़ाने, स्टाफ की कमी दूर करने आदि की भी मांग की गई। इस मौके पर मोहनीश अग्रवाल, समाजसेवी सतीश चौरसिया, प्रसिद्ध नारायण यादव, गोविंद सिंह सिसोदिया, रामनारायण पस्तोर, अंकित सेंगर आदि मौजूद रहे।
एएनएम ने किया प्रदर्शन
गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उप मुख्यमंत्री के समक्ष एएनएम ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए उन्होंने एएनएम ने बकाया वेतन दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने की वजह से उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद, उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ये बोले जिम्मेदार...
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को निरीक्षण में दंत चिकित्सक की अलमारी में सुन्नता के पांच-छह इंजेक्शन की वायल खाली मिलीं। औजार रखने की ट्रे पर जंग लगी थी, जिस पर संबंधित डॉक्टर को नोटिस देकर स्पष्टीकरण लिया जाएगा। स्टरलाइजेशन (रोगाणुनाशन) मशीन में भी गड़बड़ी मिली थी। नेत्र विभाग में भी गड़बड़ी मिली है। उप मुख्यमंत्री ने संबंधित चिकित्सक के स्थानांतरण की बात कही है, जिसका पालन किया जाएगा।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सीएचसी में निरीक्षण के दौरान का वीडियो...