फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज ढाई घंटे झांसी-दिल्ली बंद रहेगा रेलमार्ग, प्रभावित रहेंगी 12 ट्रेनें

Wed, 20 Mar 2024 12:55 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। झांसी-दिल्ली रेलमार्ग पर किए जा रहे तीसरी लाइन के कार्य के चलते आज सोनागिर स्टेशन पर थर्ड लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते झांसी-दिल्ली रेलमार्ग 2:30 घंटे के लिए बंद रहेगा। वहीं इस दौरान दोपहर 3:35 से शाम 6:50 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान कई ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। इसके अलावा अनारक्षित ट्रेन निरस्त रहेंगी।
काम के चलते हावड़ा-आगरा चंबल एक्सप्रेस वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के चिरूला के बीच 2.35 घंटे, बरौनी-ग्वालियर छपरा एक्सप्रेस वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-चिरुला के बीच 50 मिनट, निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस ग्वालियर-कोटरा के बीच 1:30 घंटे, फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस ग्वालियर-कोटरा के बीच 1:35 घंटे, जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस ग्वालियर-कोटरा के 1:20 घंटे, उत्कल कलिंग एक्सप्रेस ग्वालियर-कोटरा के बीच डेढ़ घंटे, अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस ग्वालियर-कोटरा के बीच एक घंटे, निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस ग्वालियर-कोटरा के बीच 25 मिनट की देरी से संचालित होगी।
विज्ञापन


ताज एक्सप्रेस देरी से छूटेगी
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-निजामुद्दीन ताज एक्सप्रेस, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से अपने निर्धारित समय दोपहर 3:20 बजे के स्थान पर शाम 5:30 बजे निजामुद्दीन की ओर प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


ये ट्रेन रहेंगीं निरस्त
झांसी-आगरा-झांसी एक्सप्रेस, झांसी-इटावा एक्सप्रेस, इटावा-झांसी एक्सप्रेस और झांसी-आगरा-झांसी मेमू भी रद्द रहेगी।

ऑटो चालक को थप्पड़ जड़ा, हुआ हंगामा
झांसी। मंगलवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर आरपीएफ सिपाही ने एक ऑटो चालक को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद गुस्साए ऑटो चालकों ने आरपीएफ के विरुद्ध नारेबाजी करनी शुरू कर दी। वहीं, इस मामले में आरपीएफ थाना प्रभारी रविंद्र कुमार कौशिक ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें