फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लैट में छाई झांसी की बेटी, देश में पाई दूसरी रैंक

Mon, 02 Aug 2021 02:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

  • प्रियांशी जड़िया छात्रा श्रेणी में बनीं ऑल इंडिया टॉपर, पीजी के लिए साढ़े आठ हजार ने दी थी परीक्षा 
विज्ञापन
प्रियांशी जड़िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्लैट  में झांसी की बेटी प्रियांशी जड़िया ने अपना परचम लहरा दिया है। प्रियांशी की ऑल इंडिया दूसरी रैंक आई है। जबकि, छात्राओं की श्रेणी में ऑल इंडिया टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। 

विज्ञापन


बड़ाबाजार के रहने वाले सुरेश कुमार जड़िया की पुत्री प्रियांशी जड़िया लखनऊ के लॉ कॉलेज से बीएएलएलबी का कोर्स कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने एक साल तक तैयारी की। इसी साल एलएलएम के लिए क्लैट की परीक्षा दी। देश भर से साढ़े आठ हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे। रविवार को परीक्षा का परिणाम आया तो प्रियांशी देश भर में छा गईं। प्रियांशी की ऑल इंडिया सेकंड और छात्रा की श्रेणी में देश में पहली रैंक हासिल की है। 

प्रियांशी ने बताया कि उन्होंने साल भर रोजाना आठ घंटे की नियमित पढ़ाई कर तैयारी की। बीएएलएलबी की पढ़ाई के दौरान उनकी सीनियर ने एलएलएम के लिए क्लैट में टॉप किया था। उन्होंने भी पढ़ाई में काफी गाइड किया। इसके अलावा परिवार से भी काफी सपोर्ट मिला। उन्हें कोचिंग की भी जरूरत नहीं पड़ी। रिजल्ट आने पर पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। प्रियांशी ने बताया कि वो ज्यूडीशियरी में जाकर कॅरियर बनाना चाहती हैं। वह महिलाओं को भी उनके अधिकारों, कानूनों के बारे में जागरूक करना चाहती हैं। 
विज्ञापन


शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी रहीं 
मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रियांशी पढ़ाई में शुरू से ही होशियार रही हैं। हाईस्कूल की परीक्षा उन्होंने 88.2 प्रतिशत और इंटरमीडिएट की 83 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी। इसके अलावा उनके एक भाई ने आईआईटी रुड़की से ग्रेजुएशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें