ग्राम प्रधान पर चितगुवां पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गये हैं। जिसको लेकर जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने जांच की आदेश दिए हैं। गांव में कराए गए कामों की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।
राष्टभक्त किसान यूनियन संगठन के ग्राम चितगुवां निवासी रामविहारी राजपूत, उमाशंकर, धनसिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। आरोप लगाया कि गांव में विकास के नाम पर राजस्व को चूना लगाकर प्रधान ने गांव के विकास का पैसा निकाल लिया है। यही नहीं सचिव पर भी प्रधान के साथ शामिल होने के आरोप लगाए है।
रामविहारी राजपूत ने बताया कि विकास भवन में अधिकारियों से भी बात हुई है। जिस पर उन्होंने बताया कि जल्दी ही टीम के साथ आने से पहले आपको पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया जायेगा। एक पत्र विकास खण्ड मोठ सचिव को भी दिया जायेगा, जिनका मौक़े पर उनका होना आवश्यक है।
इस मामले में मोठ बीडीओ का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है।