यह केंद्र 10 हजार लोगों के साथ सामूहिक कार्यक्रमों की मेजबानी करने में सक्षम है, जिसमें खुला क्षेत्र भी शामिल है। जबकि, हॉल दो हजार लोगों की क्षमता वाला है।
पॉलिटेक्निक मैदान में बने कन्वेंशन सेंटर का अब दूसरे चरण में विस्तार करने की तैयारी है। यह सेंटर सौर ऊर्जा से चलेगा। इसके लिए सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा, ठहरने के लिए भी यहां 100 कमरे बनेंगे। इस पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
कन्वेंशन सेंटर का निर्माण 65 हजार वर्गफुट में किया गया है। इसके निर्माण पर 30 करोड़ खर्च आया है। इस राशि से पूरे परिसर का विकास किया गया है। यह केंद्र 10 हजार लोगों के साथ सामूहिक कार्यक्रमों की मेजबानी करने में सक्षम है, जिसमें खुला क्षेत्र भी शामिल है। जबकि, हॉल दो हजार लोगों की क्षमता वाला है। इस परिसर में एक ही समय में कई कॉन्फ्रेंस, ट्रेड फेयर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रदर्शनी हो सकेंगी।
चूंकि, अभी यहां पर लोगों के ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि सेंटर के संचालन के लिए पीपीपी मोड पर जो एजेंसी नियुक्त की गई है, वह ही दूसरे चरण में विकास कार्यों और रखरखाव को पूर्ण करेगी। यहां पर सौ कमरों का निर्माण कराया जाएगा। जल्द ही ये कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
10 से लेकर सौ लोग की क्षमता वाले छोटे कक्ष बने
कन्वेंशन सेंटर में बड़े कार्यक्रम तो होंगे ही। इसके अलावा, छोटे-छोटे कार्यक्रमों के लिए भी कक्ष बनाए गए हैं। जेडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि यहां मेला और प्रदर्शन के आयोजनों के लिए 10 से लेकर 100 लोगों की क्षमता वाले कक्ष भी बने हैं। परिसर में एक साथ 400 से 500 कारें खड़ी हो सकेंगी।
ओवरब्रिज की सर्विस लेन होगी चौड़ी, लाइटें लगेंगी
ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की एमपी गेस्ट हाउस की ओर वाली सर्विस लेन भी चौड़ी की जाएगी ताकि कन्वेंशन सेंटर तक आवागमन और सुलभ हो सके। ग्वालियर रोड पुलिस चौकी से एमपी गेस्ट हाउस तक भी साइड पटरी का निर्माण कराया जाएगा। ओवरब्रिज के नीचे रंगीन और फसाड लाइटें भी लगवाई जाएंगी।