फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सीएम योगी बोले- प्रदेश में माफिया मिट्टी में मिल चुके, बुंदेलखंड का युवा अब पलायन नहीं नौकरी कर रहा

Sat, 20 Jun 2026 05:39 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों की नीयत ठीक नहीं थी इसलिए नीति भी नहीं बना पाते थे। भाजपा सरकार में देश और प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में माफिया की कमर टूट चुकी है। वह मिट्टी में मिल चुके हैं। पहले बुंदेलखंड का नौजवान पलायन करता था लेकिन अब नौकरी कर रहा है। पिछली सरकारों की नीयत ठीक नहीं थी इसलिए नीति भी नहीं बना पाते थे। भाजपा सरकार में देश और प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। वह विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत तब विकसित होगा, जब यूपी विकसित होगा। यूपी तब विकसित होगा, जब झांसी विकसित होगा। झांसी भी तब विकसित होगा, जब यहां की सभी नगर निकाय और अन्य इलाके विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का नारा दिया। देश के 140 करोड़ लोगों के लिए कार्ययोजना बनाकर काम किया। इससे राम मंदिर बनने में भी देरी नहीं हुई। यह नए भारत की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि 2022 में जब दुनिया कोविड की चपेट में थी। हिम्मत हार चुकी थी तब प्रधानमंत्री आगामी 25 साल की कार्ययोजना बना रहे थे। मुख्यमंत्री बोले कि 2000 साल पहले दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत की 40% की हिस्सेदारी थी। देश आजाद होने के दो साल बाद यह घटकर फीसदी रह गई। अब फिर से भारत दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत के पिछड़ने का एक कारण यह भी था कि हम विभाजित थे। जाति, भाषा, क्षेत्र के नाम पर बंटे हुए थे। इसी का फायदा विदेशी आक्रांताओं ने उठाया। जबकि, उनके पास न तो हमसे ज्यादा फोर्स थी। न ही वो वैभवशाली और न ही बलशाली थे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोले की सत्ता से बाहर हो चुके दाल भी लोगों को जाति में बांटना चाहते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। 

बुंदेलखंड की विकासगाथा के बारे में भी बोले योगी
भाजपा सरकार में बुंदेलखंड में कराए गए विकास कार्यों को भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने गिनाया। कहा कि बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर, बीडा, एक्सप्रेस-वे तक बन गया है। ये सपने का पूरा होने के जैसा है। पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड के विकास पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें