फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Road Accident: अनियंत्रित होकर गहरे गड्डे में गिरी बस, हादसे में तीस लोग घायल, इस वजह से हुआ हादसा

Sat, 03 Aug 2024 11:42 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

झांसी में शनिवार को एक बस हादसे का शिकार हो गई। गहरे गड्डे में गिरी बस में 30 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
 
विज्ञापन
झांसी में बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार सुबह टहरौली से निवाड़ी की ओर जा रही बस नोटा गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरे गड्डे में पलट गई। हादसे में बस में सवार तीस से अधिक सवार घायल हो गए। इसमें पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। इनको मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टहरौली से प्राइवेट बस सुबह करीब आठ बजे निवाड़ी के लिए रवाना हुई। बस जैसे ही हाटी से नोटा गांव की ओर पहुंची, उसी समय संकरी पुलिया में सामने से दूसरी बस आ गई। बस को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर गहरे गड्डे में पलट गई।

बस में सवार घायलों के बीच चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी जमा हो गए। किसी तरह घायलों को बस के अंदर से निकाला गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ अजय कुमार श्रोतिय के मुताबिक घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें