फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से जेब पर बढ़ा भार, सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी से ऑटो चालक दिखे परेशान

Sat, 16 May 2026 07:54 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

शुक्रवार को झांसी में पेट्रोल का दाम बढ़कर 97.22 रुपये और डीजल 90.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। सीएनजी की कीमत भी दो रुपये प्रति किलो बढ़ी है, जिससे ऑटो-टैक्सी चालक खासे परेशान दिखे।
 
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर भी असर पड़ने लगा। शुक्रवार को झांसी में पेट्रोल का दाम बढ़कर 97.22 रुपये और डीजल 90.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। सीएनजी की कीमत भी दो रुपये प्रति किलो बढ़ी है, जिससे ऑटो-टैक्सी चालक खासे परेशान दिखे।
विज्ञापन


कानपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप संचालक आरएस यादव ने बताया कि सुबह से ग्राहक दाम बढ़ने को लेकर सवाल कर रहे हैं। बढ़ते दामों से बिक्री पर असर पड़ सकता है। पंप में काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि कीमत बढ़ने के ग्राहक अधिक मात्रा में तेल खरीद रहे हैं। उन्हें आशंका है कि कीमत में और इजाफा हो सकता है। ऑटो चालक दानिश खान ने कहा कि सीएनजी महंगी होने से रोज के खर्च पर 150 से 200 रुपये तक बढ़ोतरी होगी। किराया बढ़ाने पर यात्री बहस करते हैं, जबकि पुराना किराया रखने पर बचत नहीं होगी। वहीं, ऑटो चालक ऋषभ ने कहा कि ईंधन महंगा होने से कमाई प्रभावित होगी।

यह बोले लोग
ईंधन के दाम बढ़ने से अब हर महीने अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा। महंगाई पहले से चरम पर है, ऐसे में ईंधन के दाम बढ़ना आम आदमी के लिए बड़ा झटका है। - राहुल कुमार
विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल महंगा होता है तो असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि हर जरूरत की चीज महंगी हो जाती है। इससे घर के बजट पर असर पड़ता है। -सतेंद्र कुमार

डीजल-पेट्रोल के दामों के बढ़ने का असर सभी के बजट पर भी पड़ेगा। सब्जी, दूध आदि के भाव पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। - शैलेंद्र प्रताप सिंह सेंगर, अध्यक्ष- रानी झांसी डीजल पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें