फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: देवर ने लात मारकर भाभी का गिराया गर्भ, दहेज न देने पर मारपीट का आरोप, पति समेत चार पर मामला दर्ज

Sun, 26 Oct 2025 09:43 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कनिका ने पुलिस काे बताया कि गर्भवती होने के बाद पति समेत ससुरालजनों ने उसके साथ मारपीट की। देवर आयुष ने जानबूझकर उसके पेट में लात मारी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में चंदा होटल के पीछे रहने वाली कनिका जैन ने दहेज के नाम पर तीस लाख रुपये न देने पर मारपीट करके गर्भपात कराने के आरोप में देवर, पति, सास-ससुर पर नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कनिका ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 4 जून 2023 को मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी शौर्यदीप अग्रवाल से हुई थी। शादी के दौरान 70 लाख खर्च किए गए। महंगे होटल से शादी हुई। तिलक में सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषण वर पक्ष को दिए गए। वर एवं वधू को भी महंगे कपड़े दिए गए। बरातियों को विदाई में 2.50 लाख रुपये दिए गए। विवाह के कुछ महीनों के बाद से ससुराल में अतिरिक्त दहेज के तौर पर तीस लाख रुपये की मांग की जाने लगी। पैसा न देने पर उसके साथ ससुराल में मारपीट की जाती थी। उसके गर्भवती होने के बाद 19 जनवरी को पति समेत ससुरालजनों ने उसके साथ मारपीट की। देवर आयुष ने जानबूझकर उसके पेट में लात मारी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। ससुराल के लोग उसे झांसी स्टेशन छोड़ गए।

कनिका की तहरीर पर शनिवार को नवाबाद पुलिस ने पति शौर्यदीप अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अंजना एवं देवर आयुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें