फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: चेन छीनने वाला निकला भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष का भतीजा, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा

Sun, 26 Oct 2025 09:18 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सीपरी बाजार पुलिस ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन खींचने वाले बदमाश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा का भतीजा निकला।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपरी बाजार पुलिस ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन खींचने वाले बदमाश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा का भतीजा निकला। करीब तीन किलोमीटर तक एक-एक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस को आरोपी के बारे में पता चला। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी युवक से सोने की चेन बरामद की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी निवासी संजय कुमार पांडेय की पत्नी निशी पांडेय 21 अक्तूबर को पैदल नंदनपुरा की ओर जा रही थीं। तात्या टोपे पार्क के पास स्कूटी पर सवार नकाबपोश युवक उनके गले से सोने की चेन खींचकर निकल भागा। सीपरी पुलिस हरकत में आई। तुरंत आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। पुलिस को हींगन कटरा निवासी दीपांशु मिश्रा के बारे में पता चला। शनिवार को रॉयल सिटी गेट नंबर दो के पास उसके मौजूद होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी को घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें