फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बरात आने से ठीक पहले दुल्हन ने कुएं में कूदकर दी जान

Thu, 12 May 2022 03:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

गुरुवार रात को बरात आने वाली थी लेकिन, सुबह प्रीति घर पर नहीं थी। उसकी तलाश शुरू की तो घर के पास कुएं के बाहर प्रीति की चप्पलें उतरी थीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सीपरी बाजार इलाके के बूढ़ा गांव में बरात आने के दिन कुएं में कूदकर दुल्हन ने जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या की वजह अभी मालूम नहीं चल सकी है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बूढ़ा गांव निवासी प्रीति (20) पुत्री संजीव पाल 5वीं कक्षा तक पढ़ी थी। पिता के मुताबिक तीन माह पहले बेटी का रिश्ता कुम्हरा गांव में निखिल से तय हुआ था। सगाई के बाद परिजन बुधवार रात को ही फलदान देने के लिए कुम्हरा गए थे।

गुरुवार रात को बरात आने वाली थी लेकिन, सुबह प्रीति घर पर नहीं थी। उसकी तलाश शुरू की तो घर के पास कुएं के बाहर प्रीति की चप्पलें उतरी थीं। यह देख कर गोताखोर कुएं में उतरे। थोड़ी देर बाद कुएं के अंदर से प्रीति का शव बरामद हो गया। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


संजीव की तीन बेटियों व एक बेटे में प्रीति सबसे बड़ी थी। सीपरी बाजार थाना प्रभारी देवेश शुक्ला का कहना है आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें