वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। लेखपाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, उसके खिलाफ सीपरी बाजार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
झांसी में एक लेखपाल का रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह एक युवक से काम के बदले में रुपए की डिमांड कर रहा है। युवक के चेक लेने के लिए कहा तो आरोपी लेखपाल एस के गौर बोला कि रिश्वत चेक में नहीं, कैश में जाती है।
विज्ञापन
वीडियो में पैसा एडीएम तक पहुंचाने का जिक्र है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। लेखपाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, उसके खिलाफ सीपरी बाजार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
जमीन के मामले में मांग रहा था 50 प्रतिशत एडवांस
नयागांव के जितेंद्र राय का जमीन के संबंध में सदर तहसील में आवेदन किया था। काम के बदले में सदर लेखपाल संदीप कुमार गौर जितेंद्र से रुपयों की डिमांड कर रहा था। जितेंद्र से 50 प्रतिशत एडवांस औैर 50 प्रतिशत काम होने के बाद मांगे जा रहे थे। जितेंद्र वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। इसके बाद एसडीएम सदर ने लेखपाल संदीप को सस्पेंड कर दिया।