फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: रिश्वत मांगते लेखपाल का वीडियो वायरल, सस्पेंड

Thu, 21 Apr 2022 05:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। लेखपाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, उसके खिलाफ सीपरी बाजार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
लेखपाल का रिश्वत लेता वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में एक लेखपाल का रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह एक युवक से काम के बदले में रुपए की डिमांड कर रहा है। युवक के चेक लेने के लिए कहा तो आरोपी लेखपाल एस के गौर बोला कि रिश्वत चेक में नहीं, कैश में जाती है।

विज्ञापन


वीडियो में पैसा एडीएम तक पहुंचाने का जिक्र है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। लेखपाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, उसके खिलाफ सीपरी बाजार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

जमीन के मामले में मांग रहा था 50 प्रतिशत एडवांस
नयागांव के जितेंद्र राय का जमीन के संबंध में सदर तहसील में आवेदन किया था। काम के बदले में सदर लेखपाल संदीप कुमार गौर जितेंद्र से रुपयों की डिमांड कर रहा था। जितेंद्र से 50 प्रतिशत एडवांस औैर 50 प्रतिशत काम होने के बाद मांगे जा रहे थे। जितेंद्र वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। इसके बाद एसडीएम सदर ने लेखपाल संदीप को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें