फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: पांच वर्षीय बच्ची का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला, जांच में जुटी पुलिस 

Mon, 15 Nov 2021 12:20 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी 

सार

पीलीभीत में एक नाबालिग की घटना के मामले में अभी खुलासा भी नहीं हुआ था कि एक और दिल दहला देने वाली घटना झांसी से सामने आई है। घटना के बाद से पुलिस महकमा सतर्क है और डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
झांसी में क्राइम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समथर थाना क्षेत्र के ग्राम खूजा में घर से खेलने को गई एक पांच बर्षीय बालिका निर्माणाधीन मकान के अन्दर मृत अवस्था मे मिली है। पिता ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या कर शव को छिपाने का मुकदमा पंजीकृत कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम खूजा निवासी माखन सिंह की पांच बर्षीय नाबालिग पुत्री दर्पण रविवार की शाम घर से खेलने को निकल गई। जब वह रात्रि 7 बजे तक घर नही आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। तलाश के दौरान रात्रि में ग्राम के ही जगदीश बंशकार के निर्माणाधीन मकान के अंदर पीछे के कमरे की टांड पर वह मृत अवस्था मे निर्वस्त्र पड़ी मिली।  

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आनन फानन घटना की सूचना पुलिस डायल 112 पर की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस डायल 112, थानाध्यक्ष महाराज सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। देर रात डीआईजी जोगिन्दर सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नेपाल सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें