फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बीएचईएल ने अपरेंटिस के 120 पदों पर आवेदन मांगे, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका 

Sun, 03 Jan 2021 09:24 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
BHEL
विज्ञापन

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने ट्रेड अपरेंटिस के 120 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। दसवीं व आईटीआई पास अभ्यार्थी इन पदों पर 16 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


दसवीं पास और आईटीआई कर चुके युवाओं को बीएचईएल ने अपरेंटिस का मौका दिया है। 120 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को किसी तरह का शुल्क अदा नहीं करना होगा। 18 से 27 वर्ष तक की आयु के अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे।

फिटर ट्रेड के प्रशिक्षुओं के 44, टर्नर, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रानिक (मैकेनिक) व ड्राफ्टमैन मैकेनिक के पांच-पांच, विद्युताकार के 38, वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक) के 12, कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के चार तथा प्लंबर व कारपेंटर के एक-एक प्रशिक्षु को बीएचईएल एक साल के लिए तैनात करेगा। बीएचईएल के जनसंपर्क अधिकारी डा. संतोष मिश्रा ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें